कदम छोटे हों या बड़े रुकने नहीं चाहिए क्योंकि मंजिल पाने के लिए चलते रहना जरूरी है।
BOL PANIPAT : कदम छोटे हों या बड़े रुकने नहीं चाहिए क्योंकि मंजिल पाने के लिए चलते रहना जरूरी है। स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में टैलेंट हंट (हुनर की परख) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय में नए आए विद्यार्थियों के लिए यह प्रतियोगिता रखी गई। मंच संचालन ‘प्रतिभा’ और ‘चिंतन’ ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती सरिता नांरग जी एवं कुमारी श्वेता ने निभाई। अपना हुनर दिखाने के लिए प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। कक्षा छठी से नौवीं तक प्रतिभागियों ने एकल नृत्य, कविता, गायन,चित्रकला तथा अभिनय के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। सभागार में चारों ओर तालियों की गड़गड़ाहट वहाँ के वातावरण को संगीतमय बनाने में चार चाँद लगा रही थी।
प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने मंच पर आए बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है बस उनका सही मार्गदर्शन करके उसे बाहर निकालने की जरूरत है। हर कार्य संभव है, बच्चा जो ठान लेता है। उसे वह करके दिखाता है।
आज के हमारे सितारे बनेः-
एकल गायन-प्रथम- मधु कक्षा आठवीं ए2
एकल नृत्य –प्रथम- परी, कक्षा नौंवीं ए1 , आस्था आठवीं ए2
द्वितीय- मान्या नौंवीं ए1 , यशिका सातवीं ए1 ,
तृतीय – हैपी नौंवीं ए2, स्नेहा आठवीं ए1, तरनील छठीं ए2
सांत्वना पुरस्कार- प्राची आठवीं ए2
अभिनय -प्रथम- छवि कक्षा छठी ए2
चित्रकला -प्रथम- मिनाक्षी कक्षा छठी ए2
अंत में प्रधानाचार्या सोनिया चावला , सरिता नांरग व कुमारी श्वेता ने सभी मंच पर आए सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments