आमजन मानस की आवाज बुलंद करने वाले लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ मीडिया की आजादी को दबाने का कार्य कर भाजपा-जजपा सरकार-ओमवीर सिंह पंवार
सिटी तहलका चेनल के मुख्य एडिटर जितेंद्र अहलावत के खिलाफ की गई एफआईआर बहुत निंदनीय
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल,2022:- सभी भाजपा शाषित प्रदेशो में ये चलन हो गया है कि मीडिया कर्मियों पर प्रतिबंधित कर दो या अपनी नाकामीयो व कामचोरी छिपाने के लिए उनपर केस दर्ज कर दो। आमजन मानस की आवाज बुंलद करने वाले लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया की आजादी को दबाने का कार्य हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार मीडिया पर प्रतिबधित व एफआईआर दर्ज करके कर रही है उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार ने प्रेस को जारी बयान में कही उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य पानीपत में भी शुरू हो गया है जहाँ चार दिन पहले मीडिया को प्रतिबंधित कर दिया और दो दिन पहले “सिटी तहलका” मीडिया चैनल के चीफ एडिटर जितेंद्र अहलावत के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र के साथ-साथ राजतन्त्र भी खत्म हो गया है इससे भाजपा सरकार की साफ़-साफ़ तानाशाही नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा इन्ही अच्छे दिनों की बात करती थी । कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह पंवार ने सिटी तहलका के चीफ एडिटर जितेंद्र अहलावत पर की गई एफआईआर की घोर शब्दो मे निंदा की है ।
इससे साफ पता चलता है नगर निगम में हो लूट व भष्टाचार के साथ भाजपा सांसद, विधायक व पार्षद अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह षडयंत्र कर जनता की आवाज को दबाने में लगे हुये । पवार ने कहा कि पत्रकार प्रत्येक गतिविधियों को जनता की आवाज सरकार तक पहुचाने का कार्य करता है वही ही सरकार की नाकामियों को सच्चाई के साथ जनता तक पहुचाने का काम करता है इसलिए जितेंद्र अहलावत पर एफआईआर असवैधानिक व गैरकानूनी है ।
कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पत्रकार जितेंद्र अहलावत पर गैरकानूनी तरीके की गई एफआईआर को तुरंत प्रभाव से रदद् नही की गई तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़को पर उतरकर प्रर्दशन करेगी ।

Comments