मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी काबू, चोरी किया मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने फोन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्की पुत्र रामचंद्र निवासी राम कॉलोनी गोहाना सोनीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपी विक्की से खुलाशा हुआ कि वह नशा करने का आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने मोबाइल फोन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी विक्की के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी विक्की को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया सोमवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म का एक युवक देवी मंदिर के पास गंदा नाला पटरी की पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने रविवार की देर साय देवी मंदिर में काम कर रहे एक युवक का मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील केंप में देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिवपुरी कालोनी जीन्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। ओमप्रकाश ने थाना तहसील केंप पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह रविवार 17 अप्रैल की देर साय देवी मंदिर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना तहसील केंप में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments