Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आगामी 9 मई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल। उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान कृषि मशीनों पर (एसएमएएम) स्कीम व विभिन्न स्कीमों के तहत कृषि यंत्रों जैसे काटन सीड ड्रील, ट्रेक्टर माउंटड स्प्रै पम्प, डारेक्ट सीड राईस मशीन, (जीरी बोने की मशीन) ट्रेक्टर माउटिड रोटरी विडर(2रो एवं 3 रो), पावर टिलर(12 एचपी से उपर), ब्रिक्वेटर मेकिंग मशीन, रिपर बाईन्डर, मेज प्लांटर, मेच थ्रैसर, न्यूमेटिक प्लांटर पर अनुदान के लिए आगामी 9 मई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसलिए सभी किसान सरकार द्वारा चलाई गई उक्त योजना का लाभ उठाएं।

उप कृषि निदेशक डॉ. विरेन्द्र देव आर्य ने बताया कि कृषि यंत्र लेने के इच्छुक किसान सरकार की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटईन पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत किसान हेतू आवेदन के लिए वांछित कागजात परिवार पहिचान पत्र, ट्रेक्टर की आर.सी. पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता का विवरण, बुकिंग राशि व जमीन का विवरण, अनुसूचित जाति से सम्बंधित किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। किसी भी किसान द्वारा व्यक्तिगत आवेदन के लिए अधिक तीन यंत्रों पर आवेदन किया जा सकता है। अनुदान का लाभ लेने के हेतू मेरी फसल-मेरा ब्यौरा का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
सहायक कृषि अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि आवेदन करते समय किसानों को 2.5 लाख रूपये से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2500 रूपये तथा 2.50 लाख या इससे अधिक रूपये के कृषि यंत्रों पर 5 हजार रूपये आवेदन करते समय टोकन मनी के रूप में जमा करवाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक व सहायक कृषि अभियंता पानीपत के कार्यालय नई अनाज मण्डी में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments