इनसो ने कैंटीन शुरु करवाने की मांग को लेकर कालेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने देशबंधु गुप्ता राजकीय काँलेज सैक्टर 18 में छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए काँलेज की बंद पड़ी कैंटीन दोबारा से शुरू करने की मांग की है काफी संख्या में कॉलेज के छात्रों ने आज इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में इस समस्या को लेकर काँलेज प्राचार्य संजू अबरोल को ज्ञापन सौंप दोबारा से कैंटीन शुरु करने की मांग की हैं
इनसो छात्र नेताऔ ने बताया की बीते कई वर्षों से कोरोना कांल के चलते शिक्षण संस्थान व काँलेज बंद थे लेकिन अब दोबारा से सरकार की तरफ से पानीपत के सभी कॉलेजों को 11 अप्रैल से शुरू कर दिया गया हैं लेकिन राजकीय कॉलेज की केंटीन बंद होने से कॉलेज के छात्र छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पङ रहा है पहले जब काँलेज खुले थे तब खाने पीने के सभी पदार्थ काँलेज कैंटीन से छात्रों को मिल जाते थे लेकिन अब कैंटीन बंद के चलते छात्र को नहीं मिल पाते
कालेज के नजदीक कोई मार्केट भी नहीं
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की देशबंधु गुप्ता राजकीय काँलेज सैक्टर 18 के आस पास के किलोमीटर के दायरे में कोई मार्किट भी नहीं है अगर है तो वो कोई एकादि रेड़ी सैक्टर 13,17 या पानीपत टोल टैक्स पर है जहां छात्रों को दोपहर को लंच के समय कई किलोमीटर का सफर पैदल तैय करके वहां रेहड़ी तक जाते है और फिर वहां से पैदल ही खाने पिने के सामान को खरीदकर वापिस काँलेज पहुंचंते है जिससे काफी समय भी लगता है और गर्मी के कारण काफी समस्या भी होती है
कॉलेज दे कैंटीन की सुविधा
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की सरकार की तरफ से काफी अच्छी ओर बड़ी केंटीन की सुविधा राजकीय काँलेज पानीपत को छात्रों के लिए दी गई है लेकिन काँलेज प्रशासन यह सुविधा छात्रों के लिए अभी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है इसलिए गर्मी के कारण और काँलेज के छात्रों को क्हीं कई किलोमीटर पैदल सफर सिर्फ खाद्य पदार्थो के लिए ना करना पड़े जिससे उनकी पढाई भी प्राभावित ना हो और काँलेज केंटीन में उच्च क्वालटी के खाद्व्य पदार्थ मिल सके और बहार के नकली खाने पीने की बेकार चीजों से छात्र बच सके केंटीन शुरु हो
काँलेज प्राचार्य ने दिया आश्वाशन
काँलेज प्राचार्य संजू अबरोल ने छात्र नेताओं को आश्वाशन दिलाया की आपकी कैंटीन की मांग जायज है जल्दी छात्र छात्राओं की समस्या को देखते हुए काँलेज की कैंटीन शुरु की जाएगी
इस अवसर पर ऋषि राठी, प्रवीन गौतम , लक्ष्य , पुनित खर्ब, राकेश चहल, बलजीत शर्मा, रजत पांचाल, सुरेश दहिया, हिरा दलाल आदि छात्र मौजूद थे

Comments