राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हरियाणवी हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक का निधन
BOL PANIPAT , 21 अप्रैल। हरियाणवी भाषा में बनी प्रदेश की पहली सुपरहिट फिल्म चंद्रावल से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले और राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हरियाणवी हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक का 82 साल की उम्र में वीरवार को स्वर्गवास हो गया।
पानीपत के अपने पैतृक गांव उग्राखेड़ी में उन्होंने अंतिम सांस ली। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी ने उनके पैतृक गांव पंहुचकर उनके शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। दरियाव सिंह मलिक सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग में ड्रामा इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए थे।
उन्होंने चंद्रावल के साथ-साथ कई अन्य हरियाणवी फिल्मों में भी अपना किरदार निभाया। उपायुक्त सुशील सारवान ने भी उनके निधन पर दुख जताया। सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की ओर से भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया गया।

Comments