Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


गांवों के खेतों में आग का तांडव : आग बुझाने का प्रयास करने वाले सनौली खुर्द थाना प्रभारी की दोनो हथेली आग में झुलस गई

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 26, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा) : सोमवार देर रात अचानक मौसम के करवट लेने से अचानक चली धूल भरी तेज आंधी से क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में आग का तांडव देखने को मिला। कुछ किसानों ने फानों में आग लगाई थी, जिसने आंधी की वजह से भयानक रूप ले लिया। चिंगारी के कारण आग भडक़ उठी और हवा के साथ आग बढ़ती ही चली गई।गांव नन्हेडा में आग ने गांव में बने भूसे के कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। भूसे में लगी आग की सुचना जैसे ही सनौली खुर्द थाना प्रभारी को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज आंधी से भूसे में लगी आग ने और ज्यादा विकराल रूप धारण कर लिया।

आग के विकराल रूप को देखते हुए थाना प्रभारी जगजीत सिहं ने स्थिति को भापा और देखा कि अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया गया तो आग गांव में घूसने से पूरा गांव आग की चपेट में आ सकता है। और वों स्वयं ही भूसे के कमरो की ईटों को उखाड कर फैकने लगे ताकि आग पर समय रहते काबू पाया जा सके। आग में ईेटे इतनी गर्म थी कि थाना प्रभारी के दोनो हाथों की हथेलीयां आग में झूलस गई, लेकिन उन्होने हार नही मानी ओर आग पर काबू पाकर ही दम लिया।

वही आग लगने से 300 एकड़ से अधिक फांस जल गई। आग ज्यादा जगह पर लगने के कारण दमकल विभाग के पास गाडिय़ां कम पड़ गईं। रसलापुर, पसीना कलां,सनौली खुर्द, बापौली रोड,में स्थानों पर, आग लगी। खेतों से गेहूं की फसल कटकर मंडियों में आ चुकी है। ज्यादातर आग खेतों में फांस में लगी है। इससे पशुओं की चारे की कमी बढ़ जाएगी।

Comments