बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी.
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बारहवीं कक्षा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मंच संचालन ‘कुमारी शिल्पी’, निशिका तथा चिंतन ने किया। विद्यालय ने बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भाव-भीनी विदाई देकर हर्ष और उत्साह के साथ अलविदा के भाव प्रकट किए. बारहवीं कक्षा की विद्यार्थी शगुन तथा कनिष्क ने भाषण दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, गायन, स्टैड अप कामेडी जैसी शानदार प्रस्तुतियों के साथ सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला इतनी सुंदर थी कि चारों तरफ खुशी के माहौल से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
प्रधानाचार्या सोनिया चावला ने बच्चों को तहदिल से विदाई देते हुए कहा कि यह दिन महत्वपूर्ण होता है, जिस विद्यालय के प्रांगण में बच्चे अपना बचपन बिता कर आगे अपने भविष्य का वरण करने के लिए जाते हैं व अपना लक्ष्य प्राप्त करते हैं अतः परमपिता से हम सबकी प्रार्थना है कि आप सभी सद्मार्ग को अपनाते हुए बुलन्दियो को छुए।
बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों में से श्रेष्ठतम चुनाव इस प्रकार रहे।
Best Dancer -Sujal Best Actor– Kanish Best Actress- Rachita
Best Singer– Jaskirat Best Player- Gulshan
Mr. Elegant: Dilip Miss Elegant-Isha
Mr. I.B (L) – Kunat Ratra Miss I.B.(L)Shugun

Comments