Tuesday, July 7, 2026
Newspaper and Magzine


गणित के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का आयोजन  किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी.ए ./बी.एस.सी तृतीय वर्ष   के गणित के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता  का आयोजन  किया गया जिसमें कक्षा के 35 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । प्रश्नोत्तरी गणित के विभिन्न विषय जैसे रियल एनालिसिस , डायनामिक्स, एलजेब्रा, नंबर थ्योरी आदि पर आधारित रही ।विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है और वे विषय के गहन अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होते हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे  शिक्षण कौशल का विकास होता है। प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की रोशनी  ने प्रथम , श्रुति ने द्वितीय तथा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  गतिविधि का  संचालन प्रो.  कोमल तथा प्रो. साक्षी ने किया |

Comments