Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक की।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 मई 2022, पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात की समस्याओं को जानने व निवारण करने को लेकर सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक की।

बैठक में आए नए सुझावों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मिटींग में उपस्थित सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों को तुरंत प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के लिए मौके पर ही दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व यातायात की समस्याओं को जानने व निवारण करने को लेकर  शुक्रवार को लघु सचिवालय में पुलिस विभाग के सभागार में सीएलजी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक में आए 21 सुझावों पर की गई पुलिस कार्यप्रणाली का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सदस्यों से इसका फिडबैक लिया। सदस्यों ने पुलिस द्वारा कि गई कार्रवाही की सराहना करते हुए संतुष्टि जाहिर की।

21 में से 18 पर पूर्ण रूप से प्रभावी कार्रवाही हो चुकी है, वही 3 पर निरंतर प्रयास जारी हैं। उक्त सुझाव यातायात, शराब पीकर हुडदंग बाजी करने व नशे के कारोबार सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने के संबंध में थे।

आज की बैठक में सीएलजी के सदस्यों द्वारा 9 नए सुझाव रखे जो मंडी में गश्त बढ़ाने व बाजारों में अवैध तरीके से किये अतिक्रण व यातायात के संबध में है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नए सुझावों पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मिटींग में उपस्थित सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों को तुरंत प्रभावी रूप से कार्यवाही करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए।

मिटींग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विजय सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र सैनी, उप-पुलिस अधीक्षक  ओमप्रकाश, उप-पुलिस अधीक्षक  प्रदीप कुमार, सीएलजी कमेटी से एडवोकेट सुरेंद्र दुहन प्रधान बार एसोसिएशन, धर्मबीर मलिक प्रधान अनाज मंडी, संजय वर्मा प्रधान ज्वैलर्स, जोगेंद्र नरूला प्रधान हैण्डलूम एसोसिएशन, कृष्ण लाल प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल, पवन बंसल प्रधान देवी मंदिर, गौरव लीखा मैम्बर रोड सैफ्टी, विकाश आहूजा, हाफिज महमूद समाज सेवी मुस्लिम समाज ग्रामीण एरिया, बलजीत सिंह प्रधान अनाज मंडी समालखा, रामनारायण रिटायर्ड हेड मास्टर, सुनील सिंगला प्रधान गुड़ मंडी, दुली चंद उप-प्रधान ग्रीन मार्केट, दर्शन लाल वधवा, सुखविंद्र प्रधान स्काई लार्क मार्केट व सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने कहा की पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज की संरचना की जा सकती है। समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन रात कार्य कर रही है। पुलिस की कार्य प्रणाली से आम आदमी का जीवन जूड़ा होता है। ऐसे में पुलिस से आमजन की अपेक्षाए बहुंत है। उन्होने कहा की जरूरत है की पुलिस पब्लिक के बीच में बेहतर समन्वय बना रहे ताकि अपराध व अपराधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा सुरक्षित माहोल प्रदान किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक  शशांक कुमार सावन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उनहोने कहा की बैठक में जितने भी सुझाव मिले है उन पर तुरंत कार्रवाही करने के निर्देश संबधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही दिए गए है। एक महिने बाद कमेटी के साथ बैठक का आयोजन कर कार्यप्रणाली का अवलोकन किया जाएगा। पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व अन्य पुलिस से संबधित समस्याओं के निवारण के लिए इस प्रकार की बैठकों का समय-समय पर आयोजन किया जाएगा।

Comments