Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


झाड़ियों में भ्रूण पड़ा मिला।


BOL PANIPAT : पानीपत जीटी रोड पर बीबीएमबी कट के समीप झाड़ियों में एक भ्रूण पड़ा मिला।  सेक्टर 29 थाना पुलिस के अनुसार अजय निवासी गांव सिवाह ने उन्हें सूचना दी। अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव सिवाह से पानीपत जा रहा था। जब वे जीटी रोड किनारे बीबीएमबी पावर हाउस के पास पहुंचे तो, वहां लघुशंका के लिए उन्होंने स्कूटी रोकी। उसने उसी दौरान सड़क किनारे झाड़ियों में भ्रूण पड़ा देखा। इसके हाथ और पैर किसी जानवर ने खा लिए थे। भ्रूण का केवल मुंह और पेट दिखाई दे रहा था। भ्रूण पर कीड़े रेंग रहे थे।

भ्रूण लड़के का है या लड़की का यह बता पाना पोस्टमार्टम से पहले मुश्किल है, क्योंकि भ्रूण का कमर से नीचे का हिस्सा जानवर खा चुके हैं। पुलिस ने अजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  भ्रूण का अज्ञात के नाम से पंचनामा तैयार कर शव गृह में रखवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक भ्रूण 2 दिन पहले का प्रतीत हो रहा है।

Comments