सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए 61 योग्य प्रार्थियोंं को एसआईएस कंपनी द्वारा मौके पर जॉब लैटर दिए गए
BOL PANIPAT , 11 मई। जिला रोजगार अधिकारी ऋतु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस कंपनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों को सुरक्षाकर्मी व सुपरवाईजर के पदों को भरने के लिए 10 मई तक बीडीपीओ कार्यालय, समालखा, बापौली, इसराना, मडलौडा, पानीपत, सनौली खुर्द में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। यह मेला विगत 2 मई को शुरू किया गया था जिसमें लगभग 192 प्रार्थियों ने भाग लिया और सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए 61 योग्य प्रार्थियोंं को एसआईएस कंपनी द्वारा मौके पर जॉब लैटर दिए गए।
ऋतु चहल ने बताया कि रोजगार विभाग समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन करता है जिसमें बेरोजगार प्रार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेते है और उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरी व स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होनें बताया कि रोजगार मेले में युवा प्रार्थियों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रार्थियों द्वारा रोजगार के अवसर का भरपूर लाभ उठाया गया।

Comments