Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया शिवाजी स्टेडियम का दौरा. 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाने के दृष्टिगत उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय शिवाजी स्टेडियम का दौरा कर अवलोकन किया और निर्देश दिए कि शिवाजी स्टेडियम में सभी कमियों को दुरूस्त किया जाए। इसमें होने वाली बेरिकेडिंग और अन्य सभी दिशानिर्देशों की पालना की जाए। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्यअतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस मौके पर एएसपी मयंक मिश्रा, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीटीएम राजेश सोनी मौजूद रहे।

Comments