‘सामाजिक विज्ञान विभाग‘ की ओर से ‘मानचित्र भरो‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : 12 मई, 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आज ‘सामाजिक विज्ञान विभाग‘ की ओर से ‘मानचित्र भरो‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर व मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा छठी के छात्रों ने मानचित्र में हरियाणा राज्य के जिलों को दर्शाया। कक्षा सातवीं से आठवीं के छात्रों ने भारत के राज्य, राजधानी और केन्द्र शासित प्रदेशों और कक्षा नौवीं-दसवीं के छात्रों ने विश्व मानचित्र में विभिन्न देशों को दर्शाया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने कहा कि जीवन में मानचित्र छोटे-से-छोटे स्थान से लेकर पूरे विश्व की भौगोलिक एवं अज्ञात स्थान की जानकारी के लिए मार्गदर्शक और दिग्दर्शक का काम करता है। ऐसा मेरा मानना है।
अंत में प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यापक सुनील राणा, महेंद्र सिंह कादियान, कविता मलिक , कनिका शर्मा और आरूषि मनचंदा मौजूद रहें।

Comments