एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाडियों ने 11वी जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में रेसिंग में 3 गोल्ड समेत 4 मैडल जीत कर मचाया तहलका
-दोनों खिलाडियों का जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन के ट्रायल्स में भी ले सकेंगे हिस्सा
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के बीकॉम प्रथम वर्ष के खिलाड़ी करोडीवाल अंकुश ने कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित 11वी जूनियर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में 200 और 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल झटक कर तहलका मचा दिया और कॉलेज के साथ प्रदेश का नाम रोशन किया. इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष के छात्र अंकित देसवाल ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि के लिए दोनों खिलाडियों का शानदार स्वागत कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, ग्राउंड्समैन प्रताप तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया. इस जीत के साथ दोनों ही खिलाडियों का चयन जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हो गया है जिसका आयोजन 2 जून से गुजरात राज्य में होगा.
सबसे ख़ास बात यह रही की इन दोनों ही खिलाडियों को जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के चयन के ट्रायल्स में हिस्सा लेने का अवसर भी मिलेगा. 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में करोडीवाल अंकुश और अंकित देसवाल ने प्रदेश से आये खिलाडियो को पछाड़ते हुए दमदार प्रदर्शन किया जिसके बलबूते पर उन्होनें न सिर्फ स्वर्ण पदक जीते बल्कि अन्य खिलाडियों के लिए नई मिसाल पेश की. कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राए इन खिलाडियों की उपलब्धि से गद-गद नजर आये.
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि कॉलेज के खिलाड़ी जिस तरह से खेलो में शानदार प्रदर्शन कर रहे है उस पर उन्हें बहुत गर्व है. खेल में भाग लेना हमें स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही यह हम सभी में सदगुण पैदा करता है. जिस प्रकार से खिलाडी अपने देश और समाज का नाम रोशन करते है ऐसा किसी अन्य कार्य से करना बहुत मुश्किल है. हमारा व्यक्तित्व और चहुमुखी विकास खेलो से ही होता है. जो आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय खिलाडियों में होता है वह दूसरो के लिए एक प्रेरणा का श्रोत है. करोडीवाल अंकुश और अंकित देसवाल की इस उपलब्धि ने कॉलेज में खेल के महत्व को स्थापित किया है. कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है और उन्हें भविष्य में भी हर मुमकिन सुविधा प्रदान की जायेगी.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में विजेता छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा की करोडीवाल अंकुश और अंकित देसवाल की उपलब्धि कॉलेज और हरियाणा प्रदेश के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ खिलाडियों का आत्मविश्वास बढेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिलेगी. हरियाणा स्टेट जूनियर चैंपियनशिप में दौड़ में स्वर्ण पदक जीतना एक विरल उपलब्धि है और इसमें सफलता प्राप्त कर इन खिलाडियों ने साबित किया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. कॉलेज को ऐसे खिलाडियों पर गर्व है.
उनकी दिली कामना है की करोडीवाल अंकुश और अंकित देसवाल के खेल में और निखार आये और वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खुद को साबित कर सके. डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि कॉलेज के इन होनहारो ने स्वर्ण मेडल जीत कर एक नया कीर्तिमान बनाया है. एसडी पीजी कॉलेज का सभी खेलों में वर्षो से दबदबा रहा है और यहाँ के खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर के स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते है. कई खिलाड़ियो द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड तो आज तक भी कायम है और ये कॉलेज के लिए फक्र का विषय है.
इस अवसर पर डॉ मुकेश पुनिया, डॉ एसके वर्मा, डॉ राकेश गर्ग, प्रो मयंक अरोड़ा, प्रो रजनी, दीपक मित्तल, प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे.

Comments