Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौद सहित आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 19, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 मई 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन उर्फ मोनू पुत्र रामफल निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में हुई। थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया पुलिस पुछताछ में आरोपी से खुलाशा हुआ आरोपी दोस्तों में रोब दिखाने के लिए उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कुछ दिन पहले नरेला दिल्ली से एक युवक से 3 हजार रुपये में खरीद कर लाया था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी मोहन के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर असला तस्करों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए गिरफ्तार आरोपी मोहन को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान भैसवाल गंदा नाला के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गांव भैसवाल की और से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ।

Comments