Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो छात्र हितेषी संगठन- डिम्पल राठी

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :   छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा प्रधान डिम्पल राठी और कॉलेज प्रभारी क्रितिका बैनिवाल के नेतृत्व में गीता मान उपप्रधान के सहयोग से काफी छात्राओं को इनसो में शामिल करवाया और उनकी समस्याएँ सुनी. इनसो की प्रधान , प्रभारी और उपप्रधान ने बताया की किसी भी छात्रा को कॉलेज में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएंगी छात्राओं की हर समस्या का समाधान किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा छात्राओं को छात्र संगठन इनसो से जोड़ा जाएगा और छात्राओं की कोई भी समस्या हो बतांए उनको तुरंत प्राचार्य के सामने रख हल करवाने का काम इनसो करेगी और कॉलेज में इनसो द्वारा छात्राओं की बस पहले ही चलवाई जा चुकी है अगर फिर भी इसके बाद कोई बस की समस्या आने जाने में छात्राओं को है वो भी बताएं इस अवसर पर ज्योति देशवाल, पूजा शर्मा, कनक सैनी, नीलम पंवार, ज्योति दहिया, अनुजा खर्ब , प्रीति आदि छात्राएं मौजूद थी

Comments