Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने मनाया पुलिस प्रेजेंस-डे।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2022 Tags: , , , , ,

पुलिस प्रेजेंस-डे के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने पैदल मार्च निकाल आमजन से रूबरू होकर जागरुक किया।

BOL PANIPAT : 22 मई 2022, पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिस प्रकार महीने में एक या दो बार नाइट डोमिनेशन किया जाता है उसी प्रकार हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशानुसार पुलिस प्रेजेंस-डे की शुरुआत की गई है। इसमें सभी पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट पेट्रोलिंग व शहर में पैदल मार्च कर आमजन से संपर्क साधते है। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सतर्क है।

पुलिस प्रेजेंस-डे के दौरान रविवार को पुलिसकर्मियों ने शहर मे पैदल मार्च निकाला व सभी थाना व चौकी के एरिया मे मुख्य रुप से चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे व लोगों से बातचीत कर समस्याए सुनी व आसपास की जानकारी भी ली गई । साथ ही विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर संद्विग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग कि गई। महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा के बारे मे जैसे महिला हैल्पलाईन नम्बर, दुर्गा शक्ति एप, महिला हैल्प डैस्क, महिला सैल के बारे मे जानकारी दी जिससे महिलाओं में पुलिस के प्रति और ज्यादा विश्वास पैदा हो सके।

बच्चों व युवाओं को यातायात के नियमों की जानकारी देकर पालना करने बारे प्रेरित किया गया। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण व यातायात के नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाए बढ रही है। सर्तक रहकर इससे हम अपना बचाव कर सकते है। अल्प आयु के बच्चो को ड्राईविंग न करने की सलाह दी गई। लोगों से भी अच्छा फीड बैक मिल रहा है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिए पुलिस हमेशा आम जनता के बीच रहकर ड्यूटी करती है व उनकी समस्याओं को का समाधान करती है । लोगों में अच्छा संदेश जाएगा कि पुलिस अलर्ट है हर समय आपके साथ खड़ी है। पुलिस प्रेजेंस-डे का मुख्य उद्देश्य लोगो के बीच पुलिस की मौजुदगी को दर्शाना है ताकि लोगों में विश्वास पैदा हो की पुलिस हर समय आमजन की सेवा सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है ।

Comments