स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी काबू. छीना गया मोबाइल फोन व एक हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 03 अप्रैल 2023, सीआईए वन की टीम ने काबड़ी रोड पर गत जनवरी में श्रमिक से नगदी व मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र सतपाल व सीताराम पुत्र हंसराज निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में मिलकर स्नैचिंग की उक्त वारदात दिया था। दोनों आरोपियों ने छीनी गई 9 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 1 हजार रूपए व छीना गया मोबाइल फोन आरोपियों से कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गढ़ी सिकंदर नहर पुल के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान सुरेंद्र पुत्र सतपाल व सीताराम पुत्र हंसराज निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में बताते हुए 11 जनवरी की देर साय काबड़ी रोड पर पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गोविंद निवासी मुबारकपुर बिहार हाल किरायेदार गांव काबड़ी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना पुराना औद्योगिक में गोविंद पुत्र पुनदेव निवासी मुबारकपुर बिहार हाल किरायेदार गांव काबड़ी पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि वह काबड़ी बोहली रोड पर स्थित देवी शाह फैक्टरी में काम करता है। 11 जनवरी की देर साय करीब 10 बजे वह फैक्टरी के काम कर कमरे पर आ रहा था। रास्ते में बुधराम डेरा के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक आए और उसकी जैब से मोबाइल फोन व 9 हजार रूपए छीनकर ले गए। गोविंद की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments