एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में क्विज सोसाइटी के तत्वाधान में वाणिज्य क्विज का सफल आयोजन
–सनी, रवि और शिवम की टीम ने बाजी मार पाया पहला स्थान और जीता नकद पुरस्कार
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में स्थापित क्विज सोसाइटी के तत्वाधान वाणिज्य विषय पर क्विज का आयोजन किया गया जिसमे सनी, रवि और शिवम(बीकॉम- तृतीय) की टीम ने फाइनल 4 राउंड्स में सर्वाधिक प्रश्नों के सही उत्तर देकर बाजी मारी और पहला स्थान हासिल कर 200-200रूपये की नकद राशि प्राप्त की. काजल, प्रीतीएवंहर्ष (बीकॉम-प्रथम) की टीम ने दूसरा औरसौरभ, संदीपएवं आकाश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्रमश: 150और100 रूपये का नकद इनाम पाया. क्विज प्रतियोगिता क्विज मास्टरडॉ दीपा वर्मा की देख-रेख में संपन्नहुई. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों का हौंसला बढाया. क्विजप्रतियोगिता में कॉलेज के बीकॉम, एमकॉम और बीबीएकेछात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमे वाणिज्यविषय पर विभिन्न प्रश्न पूछे गए. सबसे पहले 3 सदस्यों वाली 9 टीमों को लिखित परीक्षा के माध्यम से चयनित किया गया जिसमे50 बहु-विकल्प वाले प्रश्न पूछे गए. सबसे अधिक सही उत्तर देने वाली शीर्ष 4 टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया. फाइनल राउंड में 4 स्तर के राउंड्स रखे गए जिनमे विषय आधारित राउंड, रैपिड फायर राउंड, बजर राउंड और ऑडियो-विजुअल राउंड शामिल रहे.क्विज प्रतियोगिता के प्रिलिमिनरी राउंड में लगभग 200 प्रतिभागियों ने बड़ी ही रूचि के साथ हिस्सा लिया.क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्षडॉनवीन गोयल, प्रो पवन गोयल, डॉ राकेश गर्ग, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान और डॉ पवन कुमार का भरपूर सहयोग रहा.

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमेआत्मविश्वास के भाव का संचार होता है. वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों परतैयार की गयी इस क्विज का उद्देश्य सार्थक एवंप्रासंगिक ज्ञान व जानकारी को प्रश्नों के रूप में छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना थाताकि प्रतियोगी छात्र इनके अभ्यास द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में इनका भरपूर लाभ मिले. क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है. उन्होनें कहा की क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है. क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है.
डॉ दीपा वर्मा क्विज को-ऑर्डिनेटर ने कहा की क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पुरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया. क्विज की सफलता ने उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने को प्रौत्साहित किया है. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट ने क्विज को और भी रोचक बना दिया और इसकी मदद से निर्णय करना भी सुविधाजनक हो पाता है. क्विज़ एक प्रकारका संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता औरकौशल में वृद्धि को मापने केलिए किया जाता है. क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिएभी एक सटीक माध्यम है. इसमें थोड़े एवं कम कठिनाई वाले सवाल होते हैं और एक परीक्षा कीतुलना में इसे पूरा करने के लिएसमय की भी कम आवश्यकता होती है.
इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, प्रो मनोज कुमार, प्रो आशीष, प्रो यशोदा अग्रवाल, प्रो मनमीत सिंह समेत वाणिज्य विभाग के अन्य प्राध्यापक भी उपस्थित रहे.

Comments