Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम किसान योजना के लाभार्थी ई-केवाईसी अवश्य करवाएं

By LALIT SHARMA , in Business DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2022 Tags: , , ,

-सरकार ने 30 जून तक का समय दिया

BOL PANIPAT , 27 मई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर रहे किसानों को अपनी ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है, अन्यथा भविष्य में उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलने में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त माननीय श्री सुशील सारवान (भा0प्र0से0) ने आज यहां जारी एक प्रेस नोट में बताया कि भारत सकार द्वारा किसानों को दो हजार रूपये के हिसाब से साल में तीन किस्तें पेंशन के रूप में दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिले में 52122 किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, जिनमें से केवल 17444 किसानों की ही ई-केवाईसी हो सकी है, जबकि 34678 किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई है जिस कारण सरकार द्वारा पेंशन राशि देने में तकनीकी परेशानी हो रही है। इसके कारण सरकार द्वारा बार-बार हिदायत दी जा रही है कि सभी किसान अपने बैंक खाता की ई-केवाईसी अवश्य करवाएं, क्योंकि जिन किसानों की ई-केवाईसी नहीं होती है, उनकी पेंशन की राशि मिलने में तकनीकी दिक्कत आती है और किसानों को अपनी पेंशन के लिए इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने वाले सभी किसानों का आह्वान किया कि वे 30 जून तक अपने बैंक खाता की ई-केवाईसी अवश्य कर लें। यह कार्य किसान अपने मोबाइल के माध्यम से ही आसानी से कर सकते हैं अथवा सीएचसी पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

विभाग के अधिकारियों को भी दी हिदायत

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पानीपत के उप कृषि निदेशक डाॅ. वजीर सिंह ने विभाग के सभी अधिकारियों व फिल्ड कर्मचारियों को भी हिदायत दी कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए जागरूक करें ताकि कोई भी किसान जानकारी के अभाव में ई-केवाईसी करवाने से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों मुख्यतः धान की सीधी बिजाई, मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत भी किसानों को ग्राम स्तर पर जागरूक किया जा रहा है।

Comments