Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जेल में बंद आरोपी को बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पूछताछ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 मई 2022, जेल में बंद आरोपी को बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की गहनता से पूछताछ। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया थाना सदर पुलिस ने यूपी की मेरठ जेल में बंद बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी विशेष कुमार पुत्र दिवान सिंह निवासी कुमराला अमरोही यूपी को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाबरपुर मंडी से अपने साथी के साथ मिलकर एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद ने बताया आरोपी विशेष को गत दिनो यूपी के अमरोहा जिला के थाना गजरोला पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफतार किया था। थाना गजरोला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर अरोपी विशेष को जेल भेज दिया था। बरामद उन दो बाइकों में उक्त स्पलेंडर बाइक शामिल थी। थाना सदर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ उपरांत आरोपी विशेष को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सदर में राकेश पुत्र भोला राम निवासी महमदपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
राकेश ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर बताया था की वह बाबरपुर मंडी में स्थित अन्नपूर्णा फैक्टरी में काम करता है। 6 मार्च को वह घर से बाइक पर सवार होकर फैक्टरी में काम पर आया था। बाइक को फैक्टरी के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। बाद दोपहर करीब 2 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। राकेश की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments