Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों से एक दिवसीय 12वां नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 31, 2022 Tags: , , ,

-आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा न करने का लिया प्रण

-कोई भी व्यक्ति ड्रग्स से सम्बंधित गुप्त सुचना 9050891508 पर दे सकता है

-सीजेएम अमित शर्मा रहे मुख्यातिथि तो डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्यवक्ता

BOL PANIPAT । प्रयास और पुलिस रोटी बैंक के संस्थापक एवं हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रमुख और अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों और मार्गदर्शन में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय 12वां नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश और प्रोफेसर विवेक गुप्ता की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माननीय श्री अमित शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पधारे हुए थे जबकि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा मुख्य वक्ता थे। अतिथियों द्वारा प्रयास के नाम से नशा मुक्त हरियाणा को समर्पित दो पौधे रोपित किए गए. सबसे प्रथम महाविद्यालय में पधारने पर अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया.

मुख्यातिथि पधारे हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी माननीय श्री अमित शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज तम्बाकू निषेध दिवस है और यह तम्बाकू मानव जीवन के लिए अभिशाप है. प्रत्येक व्यक्ति को विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने की आवश्यकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में परिश्रम करने के साथ साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित किया. हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्यूरो प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के संदेश को सांझा करने के लिए वे उनके बीच आए हैं।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में चरस गांजा अफीम हेरोइन चिटटा और नशीले पदार्थों का प्रचलन चरम सीमा पर है। यदि अभी इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भयंकर परिणाम हो सकते हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण सिरसा और फतेहाबाद ज़िले में 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं की मृत्यु है। इसीलिए ब्यूरो प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन में एक ओर प्रतिदिन नशा तस्करी करने वाले अपराधियों को पकड़ने का कार्य तीव्र गति से हो रहा है तो दूसरी ओर जागरूकता अभियान के माध्यम से विद्यालयों महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के साथ साथ गली गली में जागरूकता अभियान चलाया गया है।

जागरूकता के अभाव में युवा पथ भ्रष्ट हो कर नशे की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रण लिया कि वे जीवन में नशा नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के साथ साथ ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचनाएं देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। ब्यूरो प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव साहब द्वारा हस्ताक्षरित प्रतिज्ञा प्रमाण पत्रों से मुख्य अतिथि माननीय अमित शर्मा, विवेक गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया. अंत में महाविद्यालय प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे.

Comments