अंत्योदय मेले जरुरतमंद लोगों के लिए बने वरदान: संजय भाटिया
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगभग 225 लोगों को बांटे ऋण पत्र
BOL PANIPAT , 8 जून। जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत जिला के लगभग 225 लोगों को ऋण पत्र देकर उनको बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे सांसद संजय भाटिया ने कहा कि अंत्योदय मेले जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान बने हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास आय के बिल्कुल कम साधन थे प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की सोच के अनुसार उन लोगों को चिन्हित किया गया और अंत्योदय मेलों के माध्यम से हर गरीब व पात्र व्यक्ति को ऋण देकर उन्हें आय बढ़ाने का मौका दिया। सांसद संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने उपरान्त जिला को प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और विभिन्न बैंक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि केन्द्र को ऐसे प्रधानमंत्री और प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं जो दिन रात हर वर्ग की ङ्क्षचता करने हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरालाल गरीबों की भलाई के लिए हर योजना पर अधिकारियों के साथ मंथन कर दिन रात कार्य करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों का भला हो सके।
जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम के समापन पर अपने सम्बोधन में सांसद व विधायक को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की तरफ से हर समय केन्द्र व प्रदेश सरकार की हर योजना को धरातल तक पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहता है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर योजना का पक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पंहुचाने के लिए जिला प्रशासन व्यवस्थापूर्ण तरीके से प्रभावी कदम उठाता है ताकि हर गरीब व्यक्ति की भलाई हो सके। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, एलडीएम कमल गिरीधर व सम्बंधित विभागों तथा विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments