सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करवाई जाए : चुनाव पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव
BOL PANIPAT , 13 जून। समालखा नगरपालिका चुनाव के पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव(आईएएस) ने सोमवार को स्थानीय ब्लू जे रेस्टोरेन्ट में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बूथों पर मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करवाई जाए। निर्वाचन आयोग स्वतंत्र निष्पक्ष पारदर्शी और निर्बाध गति से संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि जिला के सभी उम्मीदवारो को आयोग द्वारा दी गयी हिदायतों का पालन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग उम्मीदवारो की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। सभी मतदान केंद्रो पर सभी सुविधाए मतदाताओं को दी जाएं ताकि प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र व निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
सुजान सिंह यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और दुनिया के कई देंशो में प्रजातंत्र की व्यवस्था नही है। मतदान लोकतंत्र कि मजबूती का आधार होता है इसलिए हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है कि हमारे देश में मजबुत लोकतंत्र कि व्यवस्था है।
पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव ने कहा कि मतदान के दिन प्रत्येक मतदान केंद्र पर प्रात: छ: बजे मॉकपोल करवाया जाएगा और सभी प्रक्रिया पुरी करके ठीक 7 बजे मतदान का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा यदि मतदान केंद्र पर लगी मशीनों में कोई रूकावट आती है इसकी सूचना तुरन्त अपने वरिष्ट अधिकारीयों का दें। मतदान केंद्रों पर बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था हो। इस मौके पर एसडीम व रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक,सीटीएम राजेश सोनी, डीएसपी प्रदीप कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Comments