वित्तीय साक्षरता के विषय पर एक इनफॉर्मेटिव टॉक का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आज आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता के विषय पर एक इनफॉर्मेटिव टॉक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग व वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ.सुनित शर्मा,प्रो.अजयपाल सिंह तथा प्रो. माधवी, सागर शर्मा,प्रो.राजेश बाला ,प्रो. रूहानी शर्मा द्वारा दीप प्राजवलन करके किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में बैंक के ग्राहकों को पूर्ण रूप से जागरूक रहना चाहिए खासकर जब वे ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन करते हैं।वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता व प्रतिस्पर्धा का है विद्यार्थियों को जागरूक होकर अपने उद्देश्य की ओर अग्रसर होना चाहिए तथा उन्होंने कहा की आज का युग बदल चुका है।इस समय हम बैंक से संबंधित सारी जानकारी बैंकिंग ऐप से घर बैठे ले सकते हैं। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप का एक सुनहरा मौका लेकर आया ।
विद्यार्थियो को इस इंटर्नशिप को पूरा करके बैंकिंग के कामकाज की वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सागर शर्मा (मैनेजर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक) रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में प्रज्ञा सूद (असिस्टेंट मैनेजर) और पारस सहगल (पोस्टमैन) मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में कहा कि आधार को हमेशा अपडेट रखना जरूरी है तथा उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की समय अवधि एक से तीन महीने की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य स्थिर होना चाहिए तभी हम अपने जीवन में ऊंचाइयों को स्पर्श कर सकते है। इस कार्यक्रम में बीकॉम फाइनल ईयर ,बी बी ए फाइनल ईयर एवं एम कॉम फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. पूजा डूडेजा द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजन मे प्रो. करूणा सचदेवा, प्रो.निशा गुप्ता प्रो. रीना रानी का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में प्रो. अजयपाल सिंह व प्रो.माधवी ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में प्रो.विनीता,प्रो. साक्षी, प्रो. रुचिका,प्रो. रितिका, प्रो.मनीत कौर,प्रो.आकांक्षा , प्रो. सोनिया विरमानी प्रो.सुखजिंदर व प्रो. जागृति आदि उपस्थित रहे।

Comments