विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी. एस. सी. प्रथम वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगता में विद्यार्थियों द्वारा गणित से संबंधित विभिन्न पहेलियों को भी सुलझाने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता और उनके ज्ञान में वृद्धि होती है। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक की भूमिका डॉ अर्पणा गर्ग ने निभाई।
प्रतियोगिता में दिया ने प्रथम , साक्षी ने द्वितीय व माफ़ी रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं । गतिविधि का संचालन प्रो. सौरव ने किया | इस अवसर पर प्रो. मनीष, प्रो. मानसी ,प्रो. कोमल, प्रो. साक्षी, प्रो. कीर्ति मौजूद रहे |

Comments