Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा की जनता का दिल से धन्यवाद: अशोक कुच्छल


BOL PANIPAT : समालखा नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमेन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल एवं भाजपा के वार्ड पार्षदों की जीत का जश्न समालखा में मनाया गया। जैसी सुबह अधिकारिक तौर पर घोषणा हुई कि भाजपा से चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल 2625 वोटों से विजय हुए वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समालखा की जनता में खुशी की लहर फैल गई। जगह-2 जीत का जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए।

भाजपा से चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल, समालखा चुनाव प्रभारी राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जनता का धन्यवाद रोड़-शो के माध्यम से किया‌। अशोक कुच्छल ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो दिन-रात समालखा की जनता के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पल, मिनट समालखा के विकास को समर्पित है और जनता का कर्ज समालखा का विकास करके लौटाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत कहा कि भाजपा की जीत समालखा की जनता की जीत है, जिन्होंने भाजपा पर विश्वास जताकर भाजपा से चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल एवं वार्ड पार्षद को जीताया है।

समालखा अब केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और समालखा में विभिन्न विकास कार्य करवायेगा। निकाय चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने चहुंमुखी विकास को समर्पित जो-जो वादे किए वो इन 5 सालों के दौरान पुरे करेंगे और उससे अतिरिक्त जो भी मांगे समालखा की होगी उससे हमारे चेयरमैन एवं पार्षद पुरा करेंगे। भाजपा नेता शशि कांत ने भी जनता जनार्दन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा समालखा का चौतरफा विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता शशिकांत कौशिक, सौरभ गुप्ता, रेनू धीमान, महावीर दहिया, विनोद छौक्कर, राजकुमार कालीरमण, मेघराज, कृष्ण, बलिंद्र आर्य एवं सभी पार्षद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments