Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदू सेना रक्षा दल ने अग्नि पथ योजना का समर्थन करते हुए प्रधान मंत्री मोदी के नाम सौंपा धन्यवाद ज्ञापन।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 जुलाई : समाज के हर वर्ग के लोग अग्निपथ योजना को सराह रहेहै। सबको इस बात का भान है की इस योजना से देश मजबूत होगा। इसलिए समाज व राष्ट्र के सभी हित चिंतक अग्नि पथ योजना का समर्थन कर रहे है। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता उनके हुडा स्थित कार्यालय पर अग्निपथ योजना के लिए प्रधान मंत्री मोदी का धन्यवाद करने व अग्निपथ योजना का समर्थन करने का पत्र सौंपने आए हिंदू सेना रक्षा दल के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कही। डा अर्चना ने कहा ये योजना ने केवल हमारी सरहदें सुरक्षित करेंगी साथ ही आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा की इस योजना का विरोध वही लोग कर रहे है जो राजनैतिक रूप से हाशिये  पर जा चुके है। अपने राजनैतिक अस्तित्व के बचाने के लिए भोले भाले युवाओं को मोहर बनाकर ये लोग महा पाप कर रहे है। किंतु समाज को अब इनकी चाल समझ आ गई है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की उनका धन्यवाद पत्र प्रधान मंत्री को भेजा जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व कर रहे हिंदू सेना रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष आदि भारद्वाज ने कहा की हमारा संगठन अग्नि पथ योजना का समर्थन करता है। इस से सेना मजबूत होगी। इस योजना के लिए हिंदू सेना रक्षा दल प्रधान मंत्री मोदी का धन्यवाद करती है। प्रतिनिधि मंडल में आदेश भारद्वाज, नवीन वशिष्ठ, आशीष मुआना, राहुल चड्डा, चेतन शर्मा, धीरज, अनिल विशाल व प्रमोद शामिल रहे।

Comments