Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने मध्यस्थ अधिवक्तों को दिया परीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 5 जुलाई-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने मध्यस्था कराने वाले अधिवक्ताओ को परीक्षण दिया तथा उनको मध्यस्था केंद्र में अपनाने वाली पूरी प्रक्रिया को विस्तार से अवगत कराया कि मध्यस्था केंद्र आपसी झगड़ो को निपटाने का सबसे सरल एवं लाभदायक ज़रिया है, जिससे दोनों पार्टियों को लाभ होता है। इस केंद्र में दोनों पक्षों को आपसी सुलह करने के लिए केस के दौरान प्रेरित किया जाता है जिससे कि उनके लिए न्याय प्रक्रिया सरल एवं सुलभ हो सके।

Comments