Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जुलाई 2022, चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार : आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पानीपत, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बलजीत नगर नाका पर दो युवकों को चोरी की एक स्पलेंडर बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान समीर पुत्र हनीफ निवासी जोहरी बागपत व सुहेल पुत्र महबूब निवासी भभीषा शामली यूपी के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया शुक्रवार की देर रात उनकी एक टीम नाइट डोमिनेशन के दौरान जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सनौली की और से संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार बलजीत नगर नाका की तरफ आ रहे है। युवकों के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर बाइक सवार दोनो आरोपी युवकों को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त स्पलेंडर बाइक चोरी की होने बारे स्वीकारा। पुछताछ में आरोपियों से खुलाशा हुआ उक्त बाइक को बेचने के लिए दोनो आरोपी ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। पुछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान समीर पुत्र हनीफ निवासी जोहरी बागपत व सुहेल पुत्र महबूब निवासी भभीषा शामली यूपी के रूप में बताई।

सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 379,411 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments