Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिला में कोविड रोधी वैक्सीन का आंकड़ा हुआ 20 लाख के पार – उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at July 18, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के को – वीन पोर्टल के आधार पर कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में पानीपत जिला ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए कोविड रोधी वैक्सीन का 20 लाख से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है । जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग व जिलावासी बधाई के पात्र है । उपायुक्त ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार है । जिला में कोविड रोधी टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 50 टीकारकरण केन्द्र बनाए गए है जहां पर निशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है ।

उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अब तक कोविड टीकाकरण नहीं करवाया या जिनकी दूसरी डोज लगनी है, वे सभी अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं । उपायुक्त ने कहा कि जिला में अब तक कुल 20 लाख 88 हजार 995 डोज दी जा चुकी है।  जिनमें 11 लाख 61 हजार 239 पहली व 08 लाख 88 हजार 120 दूसरी डोज लगाई गई है। इसके अलावा 39636 बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं जिसमें हैल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोमोरिबडीटी से प्रभावित बुजुर्ग शामिल हैं।

Comments