Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार.चोरीशुदा मोबाइल फोन व 1 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने विद्यानंद कालोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बबैल रोड छोटू राम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी फरीदपुर घरोंडा करनाल के रूप में हुई। आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के संबंध में करनाल के विभिन्न थाना में 5 मुकदमें दर्ज है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर पीवीआर मॉल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बबैल रोड छोटू राम चौक के पास मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। युवक के पास उक्त मोबाइल फोन चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान जोगिंद्र पुत्र ओम प्रकाश निवासी फरीदपुर घरोंडा करनाल के रूप में बताते हुए उक्त मोबाइल करीब एक महीना पहले दिन के समय विद्यानंद कालोनी में एक मकान से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कालोनी निवासी गुलफशाह पत्नी अविश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में गुलफशाह ने शिकायत देकर बताया था की वह 20 जून की दोपहर घर के अंदर मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर परिवार सहित घर की छत पर बैठे थी। कुछ देर बाद नीचे आकर देखा तो मोबाइल फोन नही मिला। जांच करने पर पर्स में रखे 35 हजार रूपए भी नही मिले। अज्ञात चोर घर में घूसकर मोबाइल फोन व 35 हजार रूपए चोरी कर ले गये। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में आईपीसी की धारा 454,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी जोगिंद्र से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी किये पैसो में से 34 हजार रूपए नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिये। आरोपी चोरीशुदा मोबाइल को बेचने के लिए सोमवार को छोटू राम चौक पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए व चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी जोगिंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments