पीएम किसान सम्मान निधि योजना-जै किस्त लेणी हो तै ई-केवाईसी करवा ल्यो
–किसानों के पास अब केवल तीन दिन का ही समय
BOL PANIPAT , 28 जुलाई। रै रामफल भाई, यें हाथ म्हं कागज ठाए कित भाग्या जा सै रै तनै नी बेरा के, यें आपा नै जो दो हजार रपिये थ्यावां सैं, उन खातर अपने बैंक खाते की ई-केवाइसी करवाण खातर जाऊं सूं। अर-देख इब तै सरकार बी, अर यें कृषि विभाग आले भी सारे किसानां नै जागरूक करण लाग रहयें सैं! गाम गेल्यां ढिंढोरा पिटवाकै, मुनादी करवाकै बताण लाग रहयें सैं अक जिनके खाते की ई-केवाइसी ना हुई हो तो वें 31 तारीख तक जरूर करवा ल्यो, ना तै या किस्त बंद हो ज्यागी! फेर थम सरकार नै दोष ना दियो। आच्छा भाई! या बात सै। फेर तंू यूं तै बता अक या इ-केवाइसी के हो सै! सुण भाई- अपनी जमीन की फर्द, बैंक खाते की कापी, आधार कार्ड अर पैन कार्ड लेकै नै गाम आले अटल सेवा केंद्र या फेर सीएससी पै जाणा सै! वहां वे आपणा नाम चैक करके नै देख लेवांगे और जो खाता अपडेट ना होर्या होगा तै वे कर देंग्या! बस और किमें ना करणा सै! अरै! रामफल- या बात सै भाई! फेर तो मैं भी चालूं तेरी गेल्या, के पता मेरे बी खाते की ई-केवाइसी ना होरी हो! चाल भाई, तूं बी चाल! अर सरकार नै कईं बार टेम दे लिया सै, जै इबके बी चूक गए तो सरकार का कोए दोष ना सै!
जी हां! अगर आप भी भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि येाजना के तहत 2 हजार रूपये की योजना का लाभ ले रहे हैं और आपने अपने बैंक खाते की ई-केवाइसी अपडेट नहीं करवाई है 31 जुलाई तक इसको अपडेट करवा लें। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जिला पानीपत में लगभग 54 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें से अब तक 26411 किसानों के बैंक खातों की इ-केवाइसी अपडेट हो चुकी है और 25899 अभी लंबित हैं। उनका कहना है कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को लगातार जागरूक करने के बावजूद किसान अपने बैंक खातों की इ-केवाइसी अपडेट करवाने में पर्याप्त रूचि नहीं ले रहे हैं। यह बड़े आश्चर्य की बात है। उन्होंने पुन: किसानों से अनुरोध किया कि समय रहते अपने बैंक खातों की ई-केवाइसी करवा लें ताकि अगली किस्त मिलने में परेशानी न हो। कोई डीजल का बिल हमारे पास नही आया है।

Comments