आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पाया प्रथम स्थान
BOL PANIPAT: जी .टी. रोड स्थित आई. बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के चार विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों का लगभग हर साल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में आना जारी है और इसी के चलते हमारे महाविद्यालय के पांचवे सेमेस्टर के चार विद्यार्थी, छात्रा मुस्कान ने बी.एस.सी कंप्यूटर साइंस में प्रथम स्थान , छात्रा ज्योति और छात्रा दिव्या ने बी.एस.सी नॉन-मेडिकल में छठा स्थान और छात्रा प्रीती ने बी.एस.सी मेडिकल में दसवाँ स्थान ग्रहण किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आज के प्रतियोगिता वाले युग में जो विद्यार्थी कड़ी मेहनत और एकाग्रता से पढ़ाई करता है , वो न सिर्फ अपने महाविद्यालय का बल्कि अपने माता पिता का भी नाम गौरवान्वित करते हैं । इस अवसर पर महाविद्यालय के महासचिव एल. एन .मिगलानी जी एवं उप प्रधान बलराम नंदवानी जी ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए हमारा महाविद्यालय हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहता है ।
वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए । इस अवसर पर डॉ किरण मदान,डॉ सुनीत शर्मा ,प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती,डॉ रंजू, प्रो अंजलि गुप्ता , प्रो राजेश बाला,प्रो रूहानी शर्मा , प्रो निशा , प्रो मानित कौर , प्रो रेखा शर्मा ,प्रो दीप्ति जुनेजा , प्रो नीतू , प्रो ऋतू भारद्वाज ,प्रो मोहित, प्रो मानसी ,प्रो दीपाली एवं साइंस संकाय के सभी शिक्षक मौजूद रहे ।

Comments