Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


नगर निगम वार्ड 13 के पार्षद शिवकुमार शर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर मांग पत्र सौंपा

By LALIT SHARMA , in Politics RELIGIOUS , at August 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत देर शाम नगर निगम वार्ड 13 के पार्षद शिवकुमार शर्मा के कार्यालय पर पहुंचकर पानीपत कबीरपंथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने समाजसेवी ओमवीर सिंह पवार की अगुवाई में समाज की कुछ जनसमस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में मिलकर ज्ञापन के माध्यम से एक मांग पत्र सौंपा गया । मांग पत्र में अवगत कराया गया कि वार्ड 13 की एकता विहार, शक्ति नगर, साई कॉलोनी में कबीरपंथ समाज के लोग काफी संख्या में निवास करते है इसलिए कबीरपंथ समाज के लोगो की भावनाओं के अनुरूप समस्त कबीरपंथ समाज की ओर से मांग की गई है कि एकता विहार के मेन उझा रोड पर पार्षद के माध्य्म से निगम की बैठक में प्रस्ताव पास कराकर नगर निगम द्वारा सदगुरु कबीर साहेब  के नाम से एक भव्य द्वार बनवाया जाये । पार्षद द्वारा प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित सभी सदस्यों को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि वह उनकी मांग को अति शीघ्र  नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव पास करवाकर सदगुरु कबीर साहेब  नाम से भव्य द्वार का कार्य पूरा किया जायेगा । प्रतिनिधि मंडल में समाज के सम्मानित सदस्य आदरणीय देशराज तुंवर,  मदन लाल,  इंद्र पाल रावल ,  माई चन्द ,  देशपाल, ओमकार गहल्याण,  बाबूराम पवार , भगत राजकुमार कटारिया,  कालूराम राठी , रमेशचंद्र ,   भोपाल राठी ,  शिवकुमार कादियान , महेंद्र गहल्याण,  रमेश डागर ,  सत्यप्रकाश गहल्याण , मास्टर  हरिओम , रमेश चंद गहल्याण , लोकेश कुमार,  बबलू कुमार,  विकास आर्य  आदि मौजूद रहे। 

Comments