स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 12 अगस्त 2022, तस्करी करने के लिए स्कूटी पर अवैध शराब रखकर ले जा रहे एक युवक को सीआईए वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीयूष निवासी हरिसिंह कालोनी पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वीरवार को गश्त के दौरान सीआईए वन की एक टीम भोला चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से एक युवक स्कूटी पर प्लास्टिक का कट्टा रखे आता दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देख स्कूटी को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही स्कूटी सहित युवक को काबू कर पुछताछ की तो उसने अपनी पहचान पीयूष पुत्र जनेंद्र निवासी हरिसिंह कालोनी पानीपत के रूप में बताई। स्कूटी पर रखे प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चैक किया तो 3 बोतल, 8 अध्धे, 16 पव्वे अवैध देसी शराब (कुल 11 बोतल) बरामद हुई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब व स्कूटी को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी पीयूष के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments