Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अध्यक्ष ने किया मतलोडा क्षेत्र का दौरा।

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मतलोडा 18 अगस्त,भाजपा सरकारों का ग्रामीण विकास पर विशेष फोक्स रहता है।। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने टेल तक नहरी पानी पहुंचाने का काम किया । अमृत सरोवर के माध्यम से गांवों के तालाबों का विकास कराया। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से किसान की फसल विपणन में अहम कदम उठाया।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने मतलोडा क्षेत्र के गांवों नारा, जीतगढ़ व उरलाना कलां में किसानों व ग्रामीणों से संवाद करते हुऐ कही। डा अर्चना ने कहा की हरियाणा सरकार खेतों तक के रास्ते पक्के कर रही है यही नहीं गांवों को लाल डोरा मुक्त किया  गया है। इसी प्रकार प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान संघ बनाने पर कई योजनाओं पर 90 फीसदी तक की सहायता दे रही है। गांवों को ब्राँड बांड की सुविधा से लैस किया जा रहा है। डा अर्चना ने कहा की उज्जवला योजना, हर घर नल से जल जैसी योजनाओं से भी ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक लाभ हुआ है । उन्होने कहा कि अंतोदय उत्थान मेले लगाकर ग़रीब लोगो का जीवन स्तर ऊंचा करने के प्रयास हो रहे है ।इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रुप से किसान मोर्चा जिला भाजपा महावीर सिंह दहिया, मंडल अध्यक्ष सोमबीर मलिक, आजाद खलीला कप्तान खरब नारा, आदि मौजूद रहे।

Comments