Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


बेरोज़गार युवाओं के लिए जीवन यापन का सहारा है सक्षम युवा योजना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 23, 2022 Tags: , , , , ,

17,00 युवाओं को विभिन्न विभागों में मैरिट के आधार पर मिला रोज़गार

BOL PANIPAT , 23 अगस्त। सरकार बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार दिलवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। राज्य सरकार ने प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी पर अंकुश लगाने व नौजवानों को बेरोजग़ारी से बचाने के लिए वर्ष 2016 में सक्षम युवा योजना हरियाणा की शुरूआत की थी। इस योजना को क्रियान्वित हुए करीब 6 वर्ष का समय होने को आया है। जिले पानीपत के इस योजना के साथ जुड़े 17,00 युवाओं को विभिन्न विभागों में मैरिट के आधार पर रोज़गार उपलब्ध करवाया है। बेरोज़गार युवाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला रोजग़ार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत करवाना अनिवार्य है।
      उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की पिछले 6 वर्ष से चल रही यह योजना युवाओं में भरोसा, विश्वास व हौसला पैदा करके उनका सही मार्ग दर्शन कर रही है। वर्तमान में जिले भर में 27,000 के करीब युवा पंजीकृत हैं। इनमें स्नातकोत्तर की सं या 942, स्नातक की सं या 1924 व बारहवीं पास युवाओं की सं या 3020 है। सक्षम युवा योजना के तहत बेरोजग़ार युवाओं को 1 महीने में 100 घंटे काम करना होता है। चुने गए युवाओं को 7500 से 9000 रूपये तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है।
      उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजग़ार के नये अवसर प्रदान करना प्रमुख रूप से है। सरकार इस योजना के तहत युवाओं से काम करवा उन्हें समय पर मानदेय देती है जिससे उनका स्वाभिमान भी बना रहता है व वे बेरोजगारी के थपेड़ों से बचे भी रहते हैं। इस योजना के साथ जुडक़र युवा अपनी भविष्य में होने वाली कमपीटेटीव परीक्षाओं की तैयारी भी करते हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की वर्तमान में इस योजना से युवाओं को अनेक फायदे हो रहे हैं। इस योजना से पढ़े लिखे युवाओं को रोजग़ार जहां मिल रहा है वहीं उनको अपना परिवार चलाने में मदद भी मिल रही है। इस योजना के तहत विभिन्न विभागों में युवाओं को महीने में 100 घंटे काम कराया जाता है जिसमें उन्हे 7500 से लेकर 9000 रूपये तक प्रति माह मानदेय दिया जाता है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की इस योजना के तहत स्नातकोत्तर को 3,000 बेरोजगारी भत्ता के रूप में, स्नातक को 1500 रूपये व 12 वीं पास युवाओं को 900 रूपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। युवाओं को इस योजना एक बड़ा फायदा यह हो रहा हैं कि युवा जिस क्षेत्र में काम कर रहें उसमें वे प्रशिक्षण पाकर पारंगत हो रहे हैं। इस योजना से उनको कौशल विकास का अवसर मिलने के साथ बहुत कुछ नया सीखने को मिल रहा है। सरकार इस योजना के साथ जुड़े युवाओं के भत्ते को सीधे बैंक खाते में डालती है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया की इस योजना साथ वे ही युवा जुड़े या आवेदन करें जिन युवाओं के पास पहले से कोई रोजग़ार नहीं है। योजना का लाभ केवल 3 वर्षों तक लिया जा सकता है। इस योजना को पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराना जरूरी है। आवेदन करने वाले स्नातकोत्तर व स्नातक की आयु आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस योजना के तहत आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिला रोज़गार अधिकारी डॉ. ऋतु ने बताया कि सक्षम युवा योजना के साथ जुडऩे वाले बेरोज़गार युवाओं का नाम रोजग़ार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए और आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदन करने के लिए बेरोज़गार युवाओं को आधार कार्ड, वोटर आईडी,पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं की अंकतालिका,स्नातक होने का सर्टिफिकेट,अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक की फोटो कॉपी साथ में संलगन करनी होंगी।

Comments