Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में कलाम सदन रहा अव्वल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 24, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार दिनांक 24 अगस्त 2022 को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।परंतु चयनित विद्यार्थी ही प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनें। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सहयोग की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता के मुख्य विषय रहें– ग्लोबल वॉर्मिंग, ग्रीन हाउस प्रभाव, वैश्विक प्रौद्योगिकी, ऑनलाइन शिक्षा, विद्यार्थियों से संबंधित तनाव इत्यादि प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व प्रतिभागियों को संबंधित नियमों से अवगत करवाया गया। प्रतिभागियों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन की 10-15 स्लाइड प्रस्तुत करनी थी। इसके अलावा शीर्षक बनाना, किसी दूसरे प्रतिभागी की पीपीटी की नकल करने पर अयोग्यता सिद्ध होना निर्धारित था।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका रेखा शर्मा एवं सुषमा ने अदा की। निर्णायक मंडल की मूल्यांकन के निम्न मापदंड रहें-सामग्री, पावरप्वाइंट का असाधारण उपयोग, विचारों की अभिव्यक्ति और संप्रेषण, समय प्रबंधन रहा। गहराई से मूल्यांकन करने पर कलाम सदन अव्वल रहा। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र भेंटकर हार्दिक बधाई दी और सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में तकनीकी ज्ञान की अति आवश्यकता है। प्रत्येक कार्य आज तकनीकी पर आश्रित है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी सार्वजनिक रूप से अपनी बात का स्पष्टीकरण कर सकता है।

Comments