Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गांजबड़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पार्षद विजय जैन ने बच्चों की शिक्षा के लिए नया कंप्यूटर व प्रिंटर दिया। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 26, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा के गांव गांजबड़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल में पहुंचने पर पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी ग्रामीण हलके के पार्षद विजय जैन का स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर विजय जैन ने उपहार स्वरूप स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों की डिमांड पर बच्चों के लिए नया कंप्यूटर व प्रिंटर अपने पास से दे कर के ग्रामीणों का मन मोह लिया।  इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि बच्चे देश का भविष्य हैं अगर बच्चे पढ़ेंगे तभी देश तरक्की कर सकता है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिसका लाभ गरीब बच्चे उठा रहे हैं।  जैन ने कहा है कि अगर कोई गरीब बच्चा पैसे के अभाव की वजह से पढ़ने में असमर्थ है तो मैं उसके   कॉपी किताब और फीस का खर्चा उठाने के लिए तैयार हूं।  उन्होंने कहा कि मैं पानीपत ग्रामीण हल्के की जनता की सेवा करने के मकसद से राजनीति में आया हूं।  मैं सच्ची और साफ-सुथरी राजनीति करूंगा। आप लोगों का काम सदैव करता रहूंगा।  पानीपत ग्रामीण हल्के की गरीब जनता के लिए मेरे दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।  इस अवसर पर रामकिशन राठी, दयानंद राठी, दीपक रंगा, शक्तिधर शास्त्री, जय भगवान नंबरदार, अलका लांबा, महेंद्र शास्त्री, संदीप राठी, जयदीप राठी, बलदेव अरोड़ा, हनुमान, रमेश डांगी, सोनू राठी, सुरजीत, सतवीर सिंह आदि लोग मौजूद थे। 

Comments