घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को थाना सनोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 31 अगस्त 2022, थाना सनौली पुलिस ने गांव राणा माजरा में घर में घुसकर चोट मारने की वारदात में नामजद फरार चल रहे आरोपी सावेज व जमशेद निवासी राणा माजरा को मंगलवार सायँ गुप्त सूचना पर दबिस देकर गांव राणा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। मामले में नामजद आरोपी इस्तकार, सादिक, गुलिस्तार, तस्वर व सावेज को गत दिनों गिरफ्तार कर कब्जे से वारदात में प्रयोग की दो गंडासी व दो डंडे बरामद कर पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
थाना सनौली प्रभारी इस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया 21 अगस्त को गांव राणा माजरा निवासी मुकेश पुत्र विजय ने थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे भाई बंसीलाल के घर बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में घर पर रिश्तेदारों के साथ 20 अगस्त को पार्टी का आयोजन किया था। परिवार की महिलाएं डीजे पर नाच रही थी। इसी दौरान गांव निवासी सावेज पुत्र जमशेद वहा पर आया और महिलाओं की अपने फोन में विडियों बनाने लगा। चाचा पवन ने सावेज को विडियों बनाने से रोका तो सावेज देख लेने की धमकी देते हुए वहा से चला गया। देर साय करीब 10:30 बजे सावेज अपने साथ याकुब, गुलबहार, जमशेद, आरिफ, जावेद, गुलबहार, सावेज, इस्तकार व दो महिलाओं व अन्य कई लड़को को साथ लेकर हथियार से लैस होकर उनके घर में घूसा और पिता विजय, चाचा पवन, भाई बंसीलाल, देवेंद्र व उसके उपर हमला कर दिया। गांव वालो ने बिच बचाव करके छुड़ाया तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में आईपीसी की धारा 148,149,323,324,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना सनौली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments