अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का खंडन किया गया।
BOL PANIPAT : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रेस वार्ता की गयी जिसमे सोनीपत विभाग संयोजक अरमान सिंह कोहली , जिला संयोजक नमन भारद्वाज , नगर मंत्री राहुल तंवर ने प्रेस वार्ता की ।नमन भारद्वाज के द्वारा बताया गया की पिछले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि एबीवीपी पानीपत के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थी परिषद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए जो कि बिल्कुल गलत है जिसका विद्यार्थी परिषद खंडन करता है। जिसमें से एक कार्यकर्ता ने 9 जुलाई के कार्यक्रम में संगठन विरोधी गतिविधि के कारण उनको संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने परिवारवाद ( आपने बेटे की) राजनीति चमकाने के लिए इन छोटी हरकतों को हवा दे रहे हैं। जो पद कांग्रेस के नेता द्वारा बताए गए हैं उस प्रकार के पद विद्यार्थी परिषद में नहीं होते और उन युवाओं के झूठे दायित्व बता कर कांग्रेस ज्वाइन करवाई गई है जोकि एक छोटी हरकत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1 स्वतंत्र संगठन है जो कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के अंतर्गत नहीं आता मगर कांग्रेस के नेताओं द्वारा बार-बार भारतीय जनता पार्टी के साथ नाम जोड़ना शोभा नहीं देता। एबीवीपी स्पष्ट खंडन करता है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस का खंडन करती है ।

Comments