राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने बेटियों द्वारा गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर बधाइयां दी
BOL PANIPAT , 5 सितंबर। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर में विगत 1 से 4 सितम्बर तक आयोजित 48वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटियों द्वारा गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों ने हरियाणा प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव कुलदीप दलाल ने बताया कि एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के अलावा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मबीर मलिक, खजांची बलबीर पहल, द्रोणाचारी अवार्डी बलवान सिंह, सूरजीत नारवाल, कृष्ण गोदारा, दादरी जिला कबड्डी अध्यक्ष राजेश फोगाट, आशीष चहल, कोच बलवान सिंह दहिया, अनिल राठी, कोच ज्योति देवी, उषा दहिया, सुखपाल, कोच विनोद, कुलदीप पहल, विरेन्द्र फौगाट, अजीत फौगाट एवं एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है। सभी पदाधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुलदीप दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिकाओं की हरियाणा की टीम ने 48 अंक प्राप्त किए तथा बिहार की टीम ने 34 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार बिहार की टीम को 14 अंक के अंतर से हराते हुए गोल्ड मैडल जीत हासिल करके इतिहास के पन्नों में हरियाणा प्रदेश का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

Comments