Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने रोड़वेज ट्रैफिक इंचार्ज हरवीर मान को दिया ज्ञापन.

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 5, 2022 Tags: , , ,

देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में बसें शुरू करने की मांग.

देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज में चलाई जाए बसें-देशवाल

BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो)  लगातार कॉलेज शुरु होने के बाद सक्रिय नजर आ रहा है। आज इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज सैक्टर 18 में छात्र-छात्राओं की बसों की समस्या को लेकर ट्रैफिक इंचार्ज हरवीर मान को ज्ञापन सौंपा।  राजकीय कॉलेज में बसें चलाने की मांग की है. इनसो नेता देशवाल ने बताया कि देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज शहर से कई किलोमीटर दूर सैक्टर 18 में स्थित है कॉलेज में छुट्टी के समय कोई बस नहीं है।  जिससे छात्र छात्राओं को कॉलेज से पैदल टोल टैक्स जीटी रोड़ जाना पड़ता है और वहां कई कई घंटे छात्र टोल टैक्स पर खड़े रहते है।  लेकिन वहां पर बसों के चालक परिचालक बसों के दरवाजे नहीं खोलते जिस कारण छात्रों को ऑटो  में पैसे देकर जाना पड़ता है।  अगर कई बार छात्र व छात्राएं बस में चढ़ जाते है तो बसों के चालक परिचालक उनके साथ बदतमीजी से पेश आते है और उनको बीच रास्ते में बस रोककर उनको नीचे उतार देते है।  कई बार तो छात्राओं को नीचे उतारा गया तो वे चोटिल भी हुई है। 

इनसो छात्र नेता देशवाल ने कहा कि एक तरफ तो सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा दिया जा रहा है दूसरी तरफ कॉलेज पढने वाली इन बेटियों की बेइज्जती की जा रही है. बसों से नीचे उतारा  जा  रहा है. इनसो इसको किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। इनसो छात्र नेता ने बताया कि पानीपत जिले के ग्रामीण क्षेत्र से कॉलेज  पढने आने वाले छात्र छात्राओं को बसों की समस्या के कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

छात्र नेता देशवाल ने ट्रैफिक इंचार्ज रोड़वेज  को बताया कि सुबह पानीपत बस स्टैण्ङ से कॉलेज के लिए 8.30, और 9.29 पर बस चलाई जांए और दोपहर को कॉलेज से बस स्टैण्ड के लिए 1.40 और 2.20 और 3.15 पर बसे चलाई जाएं।

इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को बस स्टैंड आकर भी दो बार बदलना पडता है ऑटो रिक्शा से छात्र अलग अलग गांव एवं कॉलोनियों से पहले पानीपत बस स्टैण्ड पहुंचती है व फिर उन्हें ऑटो रिक्शा से सेक्टर 18 या टोल तक दूसरा रिक्शा लेना पडता है इसके बाद टोल से कॉलेज  तक दूसरा रिक्शा लेना पड़ता है. ऑटो के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता है.
इनसो छात्र नेता देशवाल ने बताया की छात्र छात्राओं के बस पास होने के बावजूद भी छात्रों को ऑटो में पैसे देकर सफर करना पड़  रहा है. छात्र पहले तो बस पास के लिए पैसे देते है फिर बस नहीं  चलती तो फिर ऑटो में पैसे देते है इससे छात्रों पर अतिरिक्त पैसे का भार पड़ रहा है। 

रोड़वेज ट्रैफिक इंचार्ज ने इनसो छात्र नेताओं को भरोसा दिलाया कि देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए एक दो दिन में  ही बस सेवा शुरु की जाएगी।कॉलेज से बस स्टैण्ड के लिए दोपहर को और सुबह पानीपत बस स्टैण्ड से कॉलेज तक बस शुरू की जाएगी 

इस अवसर पर सुभम गुर्जर, अंकुश, लक्ष्य डिड़वाड़ी, अमन, राहुल मलिक, हैप्पी खर्ब , युवराज देशवाल, निशांत जागलान, सुरेश शर्मा, जगता राम, बलकेश पांचाल, अजय सैनी, दीपक खर्ब, ताशा आदि छात्र मौजूद थे. 

Comments