सुषमा स्वराज जी के गुणो को अपनाए हर महिला :- अर्चना
BOL PANIPAT : 14 फ़रवरी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी की जयंती पर महिला मोर्चा ने ज़िला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया।जिस में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सुषमा स्वराज जी को पुष्पांजली अर्पित की ओर उनको नमन किया।जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहाँ भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता सुषमा स्वराज बने । उनकेगुणो का अनुसरण करे।हर महिला परिवार के साथ साथ देश की सेवा में अपना योगदान दे।ये महिला ही है जो एक साथ इतनी सारी भूमिका अदा कर सकती है।जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहाँ सुषमा स्वराज जी बिंदी को महिला का गहना मानती थी हर महिला के माथे पर बिंदी ज़रूर होनी चाहिए। व्हो पारिवारिक भी थी ओर साथ में एक कुशल वक्ता व संस्कृत की पंडित भी थी ।वो एक सरल स्वभाव की महिला थी।डाक्टर अर्चना ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हिये कहाँ हर कार्यकर्ता महिला को उनके व्यक्तित्व का अनुसरण करना चाहिए।जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने अनु भाटिया , नीतू, पूजा,टूपूर पाँच बहनो को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया।साथ में पानीपत शहरी विधायक पत्नी नीरू विज उपस्थित रही।पानीपत प्रभारी महिला मोर्चा पूनम भटनागर ने महिला मोर्चा की सभी बहनो को सुषमा जी की उपलब्धियों से अवगत करवाया। ओर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष उर्वशी गोयल इस कार्यक्रम की संयोजक रही।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारनी सदस्य महिला मोर्चा, जिला सचिव सोनिया गाभा,माधवी वर्मा,जिला मीडिया सह प्रभारी सुनीता गोयल,जिला महामन्त्री महिला मोर्चा रेणु धिमान, इंदू कुकरेजा ,जिला सचिव महिला मोर्चा किरण जिंदल, जिला मीडिया प्रभारी मंजु सेनी,कोषाध्यक्ष शबनम,आई टी सेल प्रमुख सीमा अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष संगीता, शीतल,अल्का, वीणा,सुमन,पूनम ,दीप्ति, सुनीता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments