खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : मतलौडा 09 सितम्बर(कविता)। स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खड़ स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी मनीष गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन शक्तिधर शास्त्री की देखरेख में करवाया गया। प्रतियोगिता में खंड के 23 स्कूलों ने भाग लिया। सुरजीत सिंह ,सुशील दीक्षित ,मीना चौधरी व सुषमा रावल ने प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अलग अलग कई प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी गुप्ता ने बताया की खंड स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को जिला स्तरीय हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रिजल्ट :-
कविता पाठ 6 से 8
सिमरन जी एस एस एस सिठाना ने प्रथम , तमन्ना जीजीएसएसएस मतलौडा ने दूसरा ,ऋतू जीजीएसएसएस मतलौडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण 6 से 8
काशिश जीजीएसएसएस मतलौडा ने प्रथम ,तमन्ना जीजीएसएसएस मतलौडाने दूसरा व याशिका जीएसएसएस दरियापुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कविता 9 से 12
हिमांशी जी एस एस एस सिठाना ने प्रथम,सिमरन जी एस एस एस लोहरी व सचिता जी एस एस एस नोहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भाषण 9 से 12
नितीश जीएसएसएस अलूपुर नैन ,सिमरन जी एस एस एस सुताना ,सानिया जीएसएसएस सिठाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

Comments