Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


वेल्डिंग की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की ऑटो बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 सितम्बर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने बरसत रोड पर वेल्डिंग की दुकान से लोहे का सामान व मशीन चोरी करने वाले आरोपी को वारदात में प्रयोग की ऑटो सहित सौदापुर में नोहरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र राजेश निवासी नोहरा पानीपत के रूप में हुई।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया चोरी किया सामान बरामद करने एवं वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सचिन को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हालिस किया।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया शुक्रवार को थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि बरसत रोड पर स्थित वेल्डिंग की दुकान में गत दिनों चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य ऑटो लेकर सौदापुर में नोहरा मोड़ पर खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस ऑटो सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सचिन पुत्र राजेंद्र निवासी नोहरा पानीपत के रूप बताते हुए अपने 3/4 अन्य साथियों के साथ मिलकर 5 सितम्बर की रात बरसत रोड पर वेल्डिंग की दुकान से मशीन व स्क्रेप चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सतबीर निवासी गढ़ सरनाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना तहसील कैंप में गढ़ सरनाई निवासी सतबीर पुत्र मुंशी राम ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी बरसत रोड पर होली एंजल स्कूल के पास वेल्डिंग की दुकान है। 5 सितम्बर की रात अज्ञात चोर दुकान से वेल्डिंग सेट, कटर मशीन, वेल्डिंग रॉड, लोहे व स्टील का स्क्रेप व शट्रींग मशीन चोरी कर ले गए। सतबीर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments