Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 14 सितम्बर (कविता), स्थानीय सरस्वती स्पोर्ट्स स्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन चेयरमैन जोगिंद्र देसवाल की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी राष्ट्रभाषा के सम्मानको बढ़ाते हुए निबंध ,कविता ,गीत व भाषण प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हिंदी दिवस पर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आठवीं कक्षा की अंशु को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रिंसिपल सुमन सहरावत ने हिंदी दिवस पर अपनी राष्ट्रभाषा के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। 

Comments