अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT ,16 सितंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप स्कूल में अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस के अवसर पर भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने बताया की इस तरह ही प्रतियोगिताओ से विद्यार्थियों को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
प्रतियोगिता में रिया जैन ने भाषण में प्रथम स्थान, कक्षा दसवीं की वंशिका ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान अमन ने प्राप्त किया । पैंटिंग प्रतियोगिता में बारवीं कक्षा की श्रुति ने प्रथम, नौवीं कक्षा की कोमल ने द्वितीय व बारवी कक्षा की सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तथा कांति, माही व मानव को सांत्वना पुरस्कार दिया प्रदान किया गया।
इस मौके पर डॉ. जोगिन्द्र ने कहा की ओज़ोन परत में छेद होने के कारण आज कल सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावाइलेट किरणे मनुष्य के सम्पर्क में आ रही है। इस कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
डॉ.आर.के गर्ग प्रवक्ता रसायन विज्ञान ने बताया की इस बार की विश्व ओज़ोन दिवस की थीम (ओजोन फॉर लाइफ थर्टी फाइव इयर्स ऑफ़ ओजोन लेयर पोटेक्शन) है। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सविता संधु ने निभाई। इस अवसर पर प्रीती, राजकुमार, रमेश शर्मा,शालू,संजीव व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Comments